फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यात्म की ओर मनीषा कोइराला, गुरु मिंग्युर रिनपोछे के पहुंचीं आश्रम, जानना चाहती हैं जीवन का उद्देश्य

Tue, 28 Oct 2025 10:41 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manisha Koirala: मनीषा कोइराला ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ मनीषा ने अपने जीवन-मृत्यु की समझ के बारे में पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बौद्ध शिक्षाओं और अध्यात्म के जरिए जीवन और मृत्यु को समझने की अपने सफर के बारे में बताया।
विज्ञापन

मनीषा का पोस्ट
मनीषा कोइराला ने गुरु मिंग्युर रिनपोछे के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं। इसके साथ ही मनीषा ने कैप्शन में लिखा, 'हमेशा मृत्यु को समझना चाहती थीं, ताकि उसका डर खत्म हो जाए।' मनीषा ने आगे किताब 'द तिब्बती बुक ऑफ लिविंग एंड डाइंग' की एक पंक्ति लिखी- 'आप वैसे ही मरते हैं जैसे आप जीते थे'।

 

न्यिमा रिनपोछे से मुलाकात
मनीषा ने अपनी इस पोस्ट में न्यिमा रिनपोछे से हुई मुलाकात के बारे में जिक्र करते हुए लिखा, '2008-09 में चोकी न्यिमा रिनपोछे से मिलीं। मैंने सवाल पूछा- 'मेरा जीवन उद्देश्य क्या?' जवाब मिला- 'यह पश्चिमी सवाल है।' जब मनीषा ने बाद में बारदो (मृत्यु और पुनर्जन्म के बीच का समय) के बारे में पूछा, तो योंगे मिंग्युर रिनपोछे के पास भेजा गया।
 

मिंग्युर रिनपोछे से प्रेरित हैं मनीषा
मनीषा ने आगे लिखा, 'मिंग्युर रिनपोछे की कक्षाओं से प्रेरित हुईं। वे प्राचीन बौद्ध ज्ञान को क्वांटम फिजिक्स और आधुनिक विज्ञान से जोड़कर सरल तरीके से समझाते हैं। अब उनके कोर्स दोबारा शुरू करने को उत्सुक हैं।' मनीषा ने सीखा कि कैसे जीवन और मृत्यु अलग नहीं, जागृति यहीं शुरू होती है।

यह भी पढ़ें: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की लव स्टोरी, जानिए रील से रियल तक का सफर
 
विज्ञापन

मनीषा के बारे में
मनीषा मूल रूप से काठमांडू, नेपाल की रहने वाली हैं। वह नेपाल के प्रसिद्ध राजनीतिक परिवार से। दादा बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला देश के पहले लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री थे। मनीषा ने अपना बॉलीवुड करियर 1991 में फिल्म 'सौदागर' से शुरू किया था। मनीषा ने '1942: अ लव स्टोरी', 'बॉम्बे', 'खामोशी: द म्यूजिकल' और 'दिल से' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। बहरहाल, मनीषा अब जल्द ही वेब सीरीज 'हीरामंडी 2' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने भतीजी वैलेंटिना को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की प्यारी तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें