प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैलेंटिना के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे वैलेंटिना को गोद में लिए हुए मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। वैलेंटिना ने कान बंद करने वाले हेडफोन पहने हुए हैं और हाथ में बज लाइटईयर खिलौना पकड़ा है। यह तस्वीर जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट के दौरान की है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'तुम जादू हो वैलेंटिना। जन्मदिन मुबारक।' इस प्यारी तस्वीर के साथ प्रियंका ने केविन और डैनियल को टैग किया और कहा, 'मैं तुमसे प्यार करती हूं।'
प्रियंका का वर्कफ्रंट
आखिरी बार प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आई थीं। प्रियंका चोपड़ा निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म 'SSMB29' में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा प्रियंका 'द ब्लफ' में भी नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की लव स्टोरी, जानिए रील से रियल तक का सफर