फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन अनिश्चित लगने पर 'योग' की ओर लौटीं मनीषा कोइराला, वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई

Thu, 16 Oct 2025 11:12 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manisha Koirala: मनीषा कोइराला ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मनीषा योगा करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ मनीषा ने अपने फैंस को एक खास सीख भी दी है।
विज्ञापन
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने जीवन की अनिश्चितता और उलझनों से निपटने का अपना तरीका बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे समय में वे योग की ओर मुड़ती हैं। योग उनके लिए सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि घर लौटने जैसा है।
विज्ञापन

मनीषा का पोस्ट
मनीषा ने इंस्टाग्राम पर योग करते अपनी एक तस्वीरें शेयर कीं। इसमें वह सुखासन करती दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, 'जब जीवन अनिश्चित लगे और मन भटके, तो मैं शांति की तलाश करती हूं। योग में संतुलन मिलता है, जो मैं ढूंढती नहीं, बल्कि लौटकर पाती हूं।'

नारी को लेकर मनीषा के विचार
नारीत्व पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'नारीत्व आसान नहीं होता। यह जीवन, दोस्ती और गरिमा के साथ उम्र बढ़ाने के बारे में है। हमें ऐसे लोग चुनने चाहिए जो हमारे जीवन में मतलब जोड़ें।'

यह भी पढ़ें: 'सच्ची ड्रीम गर्ल...' सायरा बानो ने हेमा मालिनी को दी जन्मदिन की बधाई, दिलीप कुमार के साथ शेयर की खास तस्वीर
 
विज्ञापन

मनीषा का करियर
54 साल की मनीषा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में देखा गया। यह वेब सीरीज आजादी की लड़ाई के समय लाहौर के हीरा मंडी इलाके पर आधारित है। इसमें तवायफों की जिंदगी और उनके संघर्ष दिखाए गए हैं। मनीषा अपने समय की सबसे पॉपुलर और कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 1989 में नेपाली फिल्म 'फेरी भेटौला' से करियर शुरू किया। 1991 में हिंदी फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड में आईं। उन्होंने 'बॉम्बे', 'अग्नि साक्षी', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'दिल से..', 'कंपनी' और 'लज्जा' जैसी फिल्मों में काम किया। बाद में 'एस्केप फ्रॉम तालिबान' और 'आई एम' जैसी अलग तरह की फिल्में कीं। 2012 में उन्हें ओवेरियन कैंसर हुआ, जो आखिरी स्टेज में था। एक साल इलाज चला। 2014 तक वे ठीक हो गईं और फिर 2017 में 'डियर माया' से वापसी की। वह जल्द ही 'हीरामंडी 2' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: 'बिल्कुल जादुई है', टोरंटो में फराह खान ने किए हैरतअंगेज कारनामे; नियाग्रा फॉल्स के खूबसूरत नजारे से हुआ प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें