फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा कोइराला की हो रही है फिल्मों में वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर से जंग जीतने के बाद अभिनेत्री मनीषा कोइराला की बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है। उन्हें एक बड़ी फिल्म ऑफर हुई है।
विज्ञापन


कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से हाल ही में उबरने वाली अभिनेत्री मनीषा कोइराला जल्द ही फिल्मकार राजकुमार संतोषी की फिल्म में नजर आ सकती हैं।

मनीषा के प्रबंधक ने कहा कि मनीषा अब बिल्कुल स्वस्थ्य हैं और ठीक हैं। प्रबंधक सुब्रतो घोष ने बताया, वह (मनीषा) इस समय फिल्मों की पटकथाओं पर विचार कर रही हैं और उन्होंने राजकुमार संतोषी की फिल्म में काम करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई है और सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी 2015 से वह शूटिंग शुरू कर देंगी।

मनीषा की इस फिल्म में मुख्य भूमिका होगी और अभिनेता पंकज कपूर भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। मनीषा इससे पहले भी राजकुमार संतोषी की 2001 में आई फिल्म 'लज्जा' में काम कर चुकी हैं और कहा जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म में काफी हटकर होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें