काठमांडू में छुट्टियां बिता रही मनीषा कोइराला
म्यूजिशियन ने इंस्टाग्राम पर साल 2024 में हीरामंडी से कमबैक करने वाली मनीषा कोइराला और इम्तियाज अली के इंजॉय करते हुए वीडियो साझा किया है। काठमांडू में आयोजित इस शाम को मनीषा कोईराला ने खूब इंजॉय किया।
मनीषा कोइराला-इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraswotikhtri
सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
सरस्वती खत्री नाम की संगीतकार ने लिखा, "इन अद्भुत आत्माओं के साथ 2024 के लिए कितनी खूबसूरत विदाई, हमारी सुपर विनम्र और अनमोल @m_koirala इस पल के लिए आपके प्रति बहुत आभारी और कृतज्ञता, जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगी। #new #newyear2025।"
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार हैं ‘पुष्पराज’ के तेवर, ‘मुफासा’ की गूंजी दहाड़, पस्त पड़ी 'बेबी जॉन'
इम्तियाज अली के साथ नजर आईं मनीषा
मनीषा कोइराला काठमांडू में अपने घर इम्तियाज अली के साथ पहुंची। संगीतमय शाम से दोनों की तस्वीरें फैंस ने खूब पसंद की है। मनीषा इस दौरान बेहद फंकी अवतार में नजर आईं। मनीषा ने ब्राउन हाफ जैकेट और ब्लैक कैप पहन रखी है। बात करें वर्कफ्रंट की तो इस साल इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला को फैंस ने अपना बहुत सारा प्यार दिया। वहीं, मनीषा कोइराला की ओटीटी सीरीज हीरामंडी को फैंस ने बहुत पसंद किया है।