मनीषा का पोस्ट
मनीषा कोइराला ने आज इंस्टाग्राम पर अपने 55वें दिन के सेलिब्रेशन की एक खास झलक दिखाई है। इस वीडियो में मनीषा व्हाइट रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सबसे पहले मनीषा ने गुलाबी रंग का टेस्टी केक काटा और उनके आस पास मौजूदा लोगों ने उनके लिए तालियां बजाईं। इस पोस्ट के साथ मनीषा ने कैप्शन में लिखा, '55वें साल में कदम रख रही हूं, दिल कृतज्ञता से भरा है। अपने प्रियजनों—माता-पिता, पुराने दोस्त जो तीन दशक से साथ हैं और नए दोस्तों के साथ उत्सव मना रही हूं। इस शहर में, जिसने हमें बहुत कुछ दिया, यह पल और भी खास लगता है। प्यार, खुशी और साथ के लिए, जिंदगी का शुक्रिया।।'
मनीषा का वर्कफ्रंट
मनीषा कोइराला आखिरी बार निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में नजर आई थीं। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने एक नई किताब लिखने की तैयारी की घोषणा की है। मनीषा जल्द ही 'हीरामंडी 2' में नजर आएंगी, जिसकी आधिकारिक घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav: 'पाप धोने वाले...', प्रेमानंद महाराज के मामले में खेसारी का बड़ा बयान; यूजर्स ने किया ट्रोल