मेकर्स ने दिखाई पहली झलक
अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क मिलकर बजरंगबली की कहानी को पर्दे पर लेकर आ रहे हैं और वह भी एआई तकनीक के माध्यम से। मेकर्स ने आज फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठाया है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा है, 'फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान-द इटरनल' की कालजयी कहानी को सिनेमाघरों में पेश करते हुए गर्व महसूस हो रहा है।
50 इंजीनियर्स की टीम कर रही फिल्म पर काम
जैसा कि फिल्म के नाम से स्पष्ट है यह फिल्म भगवान हनुमान पर आधारित है। यह रामायण जैसे महाकाव्य और भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 50 से ज्यादा इंजीनियर्स की टीम मिलकर बना रही है। इंजीयिर्स की टीम सांस्कृतिक विद्वानों और साहित्यकारों की मदद से इसकी स्क्रिप्ट और कहानी को असली रूप देने में जुटी है। फिल्म की रिलीज डेट के एलान के साथ ही दर्शकों ने खुशी जताई है। कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि नई तकनीक के सहारे बनी इस फिल्म को देखने का अनुभव काफी दिलचस्प होगा।