फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत को मात देकर स्वदेश लौटी मनीषा कोईराला

Thu, 27 Jun 2013 02:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मनीषा कोईराला न्यूयार्क में गर्भाशय कैंसर का इलाज कराने के बाद मुंबई वापस लौट आयी हैं। जल्द ही वह एक फिल्म की शूटिंग करती हुई दिखेंगी।
विज्ञापन


मनीषा न्यूयार्क में करीब छह महीने तक रहीं। बताया जा रहा है कि अब वो पूरी तरह ठीक हो चुकी है और वो पहले की ही तरह ही स्वस्थ और सुंदर दिख रही हैं।

मनीषा के प्रबंधक सुब्रोतो घोष ने बताया, "मनीषा भारत पहुंच गई हैं और अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह पहले की ही तरह सुंदर भी दिख रही हैं."

घोष ने कहा कि यहां पहुंचने के बाद वह सीधा अंधेरी स्थित अपने घर गईं। कुछ दिन आराम करने के बाद मनीषा जल्द ही फिल्मों की शूटिंग करती हुई दिखेंगी।

42 साल की अभिनेत्री को पिछले वर्ष 28 नवंबर को मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए वह अमेरिका चली गयीं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें