960 घंटों में तैयार हुआ कॉस्ट्यूम
मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर मनीष ने जो कॉस्ट्यूम पहना इसे बनाने में 960 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। इसमें लगभग 50 करीगरों की मेहनत शामिल थी। इस ड्रेस में सफेद और हाथीदांत रंग में डोरी, जरदोजी, चिकनकारी और कसबा का काम इस केप पर किया गया।
इसके साथ ही इसमें कढ़ाई करने वालों, दर्जियों, पैटर्न बनाने वालों और कारीगरों के हस्ताक्षर भी दिखाई देते हैं। इस पूरे कॉस्ट्यूम में इसे बनाने के पहले आइडिया से लेकर फाइनल टच तक को दिखाया गया है।