यामी का पोस्ट
यामी ने इंस्टाग्राम पर परिवार की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस प्यारी तस्वीर के साथ यामी ने लिखा, 'सबसे चमकदार गौतम को हैप्पी बर्थडे। तुम हमेशा समझदार, प्रतिभाशाली और दयालु बने रहो। तुम हमेशा मेरे छोटे भाई रहोगे, ओजस।' इस पोस्ट पर कई लोगों ने प्यार भरी प्रतिक्रियाएं दीं। अभिनेता रणवीर सिंह ने कमेंट किया, 'खूबसूरत लड़का, भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे।'
आदित्य धर का पोस्ट
यामी के पति और फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य धर ने ओजस को जन्मदिन की खास बधाई दी है। आदित्य ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। आदित्य ने कैप्शन में लिखा, 'उस लड़के के लिए, जो एक लीजेंड बनने वाला है। ओजस, हैप्पी बर्थडे। तुम्हें हमेशा प्यार, किस्मत और खुशी मिले। तुम बहुत खास हो।'
यामी की फिल्में
यामी गौतम हाल ही में सुपन वर्मा की फिल्म ‘हक' (HAQ) में इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। यामी ‘धुरंधर द रिवेंज’ में भी एक छोटी भूमिका (कैमियो) में दिखी थीं।
यह भी पढ़ें: Trisha Krishnan: विजय के मुकाबले कितनी है तृषा की नेटवर्थ? कमाई में टॉप बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर..