इस वीडियो में मंदिरा बेदी अपना चेहरा साफ करती दिखाई दे रही हैं। वो पीले रंग के गुलाल में पूरी तरह रंगी हुई हैं। वो बेहद खुश नजर आ रही हैं और सबके साथ मिलकर होली का जश्न मना रही हैं। हालांकि, उनकी ये खुशी कुछ लोगों से देखी नहीं जा रही है।
मंदिरा बेदी को होली खेलता देख एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा, 'पति को मरे कुछ दिन हुआ है, होली खेल रही है'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'आज तो दीदी होली मनाएगी, बेचारी का हसबैंड 6 महीने पहले ही एक्सपायर हो गया है'। गौरतलब है कि मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी। एक्ट्रेस ने साल 2011 में बेटे वीर को जन्म दिया था। ठीक 2 साल बाद 2013 में मंदिरा और राज ने चार साल की लड़की को गोद लिया और उसका नाम तारा रखा। इस हंसते-खेलते परिवार पर तब कहर टूटा जब 30 जून 2021 को राज की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: डिवाइन के कॉन्सर्ट में बैड बॉय का टीजर हुआ लॉन्च, नमाशी और अमरीन की केमिस्ट्री ने लूटा फैंस का दिल