फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल फिल्म से गरमाएगा आरक्षण का मुद्दा?

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश झा की फिल्म आरक्षण सुपरहिट रही थी। लेकिन बॉलीवुड ने इस फिल्म में एक खास नजरिए से आरक्षण को उठाया था। पर खबर है कि आने वाली फिल्म मंडल में कई ऐसे सवाल उठाए जाने की खबर है जिससे विवाद होने तय हैं। इस फिल्म को सागर सहाय डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म से जुड़ा एक लॉन्िचग इवेंट 15 जनवरी को दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इस दौरान फिल्म 'पीके' में धर्मगुरू का रोल अदा करने वाले एक्टर सौरभ शुक्ला भी मौजूद रहे। इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर सागर सहाय हैं। राम सुमेर और राजीव रोशन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में आरक्षण पर गठित मंडल कमीशन से जुड़े कई बातें नजर आएंगी।
विज्ञापन

'मंडल' फिल्म में आरक्षण को लेकर उठेंगे सवाल

फिल्म मंडल को लेकर अभी से राजनीतिक हल्कों में अफवाहें उठने लगी हैं। लेकिन फिल्‍म के डायरेक्ट सागर सहाय का कहना है कि फिल्म ‘मंडल’ के जरिए वे आरक्षण को लेकर किसी विवाद को जन्म नहीं देना चाहते, बल्कि ठीक इसके उलट फिल्म की कहानी पॉजिटिव है और देश में आज के समय के मुत‍ाबिक जरूरतों को दर्शाती है।

फिल्‍म की शूटिंग फरवरी में शुरू की जाएगी। इस इवेंट के दौरान डायरेक्‍टर सागर सहाय की शॉर्ट फिल्‍म ‘372,111’ की स्क्रीनिंग भी की गई। इस फिल्‍म में दस रूपये के एक नोट की कहानी दिखाई गई, जिसके कारण सब एक बहुत खतरनाक घटना में फंस जाते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें