एक्टर और डायरेक्टर मानव कौल अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर वह चर्चा में हैं। मानव कौल एक बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी और किरदारों पर बात करते नजर आए। मानव कौल का कहना है कि उनकी जिंदगी कुछ फिल्मी रही है और तमाम उतार-चढावों से होकर गुजरी है। मानव कौल का कहना है कि वह अपने लेखन में मजबूत महिला किरदारों को उकेरना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों ने और उनके खुद के अनुभवों ने कहानियों को बेहतर तरीके से लिखने में उनकी मदद की है।