फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड में दस्तक देने को तैयार 'सुपर 30', इस दिन रिलीज होगी ऋतिक रोशन की फिल्म

Fri, 31 Jul 2020 01:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुपर 30 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत को छोड़कर लंबे लॉकडाउन के बाद कई देशों ने अपने यहां सिनेमाघरों को खोलने का सिलसिला शुरू कर दिया है। वहीं लॉकडाउन खुलते ही बहुत से देश अपने यहां भारतीय फिल्मों को तवज्जो दे रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 को नीदरलैंड में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म सुपर 30 अगले महीने नीदरलैंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन


इस बात की जानकारी सुपर 30 की प्रोडक्शन कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने ट्वीट करते दी है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि फिल्म सुपर 30 अगले महीने छह तारीख को नीदरलैंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्वीट में सिनेमाघरों की जानकारी भी दी गई है।
 

बता दें कि फिल्म सुपर 30 पिछले साल भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बिहार के मशहूर गणितज्ञ आंनद कुमार की जिंदगी से प्रेरित थी। दर्शकों ने इस फिल्मों को न केवल खूब पसंद किया बल्कि सुपर 30 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी की थी। 
विज्ञापन


फिल्म सुपर 30 में ऋतिक रोशन के अलावा मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव और अमित साध मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था।
विज्ञापन


पढ़ें: रिया चक्रवर्ती पर कंगना रनौत के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ने निकाला गुस्सा, कहा- 'तुम भाग सकती हो, थक कर मर जाओगी'  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें