फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की फिल्म के सेट पर एक की मौत, करंट लगने से गई जान

Fri, 23 Jun 2017 02:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'काला करिकालन'
विज्ञापन
रजनीकांत स्टारर फिल्म 'काला करिकालन' के सेट पर एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। फिल्म के लिए चेन्नई के पूनामल्ले स्थित ईवीपी स्टूडियो में पांच करोड़ का सेट बनाया गया है, जहां माइकल नाम का वर्कर मौजूद था। 
विज्ञापन


डेक्कन करोनिकल की खबर के अनुसार, माइकल का पैर बिजली की तार पर पड़ गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि उसके दोस्त उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए थे लेकिन डॉक्टर ने जवाब दे दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

काला करिकालन में रजनीकांत के अलावा हुमा कुरैशी, नाना पाटेकर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को पा रंजीत ने डायरेक्ट किया। इससे पहले रजनी और पा रंजीत 'काबली' जैसी सुपर हिट फिल्म दे चुके हैं। वहीं रजनीकांत के दामाद धनुष इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग पहले मुंबई में हो रही थी और अब इसके दूसरे शेड्यूल की शूटिंग चेन्नई में चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें