फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी बनी ममता कुलकर्णी, 12 साल से नहीं किया मेकअप

Mon, 22 Jul 2013 01:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
90 के दशक की सबसे हॉट अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने पिछले 12 साल से मेकअप नहीं किया है। और तो और उन्होंने इतने ही सालों से आईने में अपना चेहरा तक नहीं देखा।
विज्ञापन


आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के हावभाव बिल्कुल बदल चुके हैं। वह अब अभिनेत्री से धार्मिक गुरु बन गई हैं। ममता कुलकर्णी करीब 12 साल तक गुमनाम रहने के बाद जब दोबारा दिखीं तो उनके हावभाव और अंदाज बिल्कुल बदले-बदले दिखे।

माना जा रहा है कि उनका फिल्मों और सांसारिकता से मोहभंग हो चुका है और अब वह खुद को आध्यात्म सुंदरी के रूप में स्थापित करना चाहती हैं। 41 साल की ममता कुलकर्णी आजकल संन्यासियों सरीखी भाषा बोल रही हैं। उनके मुताबिक उनका जन्म भगवान के लिए हुआ है।
विज्ञापन


बॉलीवुड में दोबारा एंट्री करने के सवाल पर पहले तो हंसती हैं, फिर सवाल करती हैं कि क्या घी का दोबारा दूध बनना संभव है? ममता के मुताबिक उनके रियल हीरो अब शाहरुख, सलमान और आमिर नहीं बल्कि परम पिता परमेश्वर हैं जो सभी धर्मों के भगवान हैं।

ममता के मुताबिक पिछले 12 साल के दौरान उन्होंने कभी मेकअप नहीं किया, कभी ब्यूटी पार्लर नहीं गईं, कभी कोई फिल्म नहीं देखीं और न ही कभी दर्पण में चेहरा देखा। खबर है कि उन्होंने एक आध्यात्मिक पुस्तक ऑटोबायोग्राफी 'ऑफ एन योगिनी' लिखी है।

अचानक बॉलीवुड छोड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ बताने से इनकार कर दिया। ममता के मुताबिक उनके परिवार को भी नहीं मालूम कि इतने दिनों तक वह कहां थी और क्या कर रही थीं।

इतना जरूर बताया कि आध्यात्मिक दुनिया में जाने के लिए यह सब करना जरूरी था ताकि पहले की सेलेब्रिटी ममता को खाक में बदला जा सके और नई ममता का उदय हो सके। फिलहाल वह 24 घंटे में से 18 घंटे भगवान को देती हैं।

कथित ड्रग तस्कर विकी गोस्वामी से शादी करने संबंधी खबरों के बारे में पूछने पर ममता ने साफ किया कि न तो उन्होंने अभी किसी से शादी की है और न ही कभी किसी से करेंगी।

वह यह जरूर स्वीकार करती हैं कि उन्हें विकी से प्यार है और उसके रिहा होने से उनकी परेशानी कम हुई है। लेकिन यह भी कहती हैं कि उनका पहला प्यार भगवान हैं और इसे विकी भी जानता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें