घोड़े आजाद के साथ बुनी गई कहानी
फिल्म ‘आजाद’ के ट्रेलर की शुरुआत एक काले रंग के घोड़े आजाद के साथ होती है, जो अमन देवगन के किरदार के हाथ लगता है। यह घोड़ा अजय देवगन के किरदार विक्रम का है, जो कि एक बागी है। फिल्म की कहानी का बैकड्रॉप आजादी से पहले का है। आजादी के लिए एक गांव के कुछ लोग बागी बन चुके हैं, जिनका सरदार विक्रम यानी अजय देवगन है। इसी टाेली में अमन देवगन का किरदार भी शामिल हो जाता है, साथ ही वह घोड़े आजाद की सवारी करना चाहता है, उसे अपना बनाना चाहता है। फिल्म ‘आजाद’ के ट्रेलर में अजय देवगन एक दमदार डायलॉग भी बोलते हुए नजर आते हैं। उनका डायलॉग है- ‘घर और गांव छीन जाए तो बचती है सिर्फ बिहड़ की गोद, हल और लोहा हाथों से छीन जाए तो बचती है सिर्फ बंदूक।’
डायना पेंटी-मोहित मलिक भी फिल्म का हिस्सा
फिल्म ‘आजाद’ में अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थडानी के अलावा डायना पेंटी भी हैं। फिल्म में पीयूष मिश्रा भी हैं, जो कि नेगेटिव या ग्रे शेड कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘आजाद’ के प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर हैं।