फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mallika Sherawat: मल्लिका शेरावत ने जैकी चैन के साथ शेयर की खास तस्वीरें, लिखा- 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं'

Fri, 27 Jun 2025 12:21 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Myth: मल्लिका शेरावत ने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड स्टार जैकी चैन के साथ कई खास तस्वीरें शेयर की और एक खास नोट भी लिखा।
 
विज्ञापन
जैकी चैन और मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने फिल्म 'द मिथ' में एक साथ काम किया था। आज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल पर जैकी चैन के साथ कई खास तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही मल्लिका ने एक खास नोट भी शेयर किया है।
विज्ञापन

 

मल्लिका का पोस्ट
मल्लिका शेरावत ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी जैकी चैन के साथ कई शानदार तस्वीर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'मैं खुद को बहुत भाग्यशाली और बहुत आभारी महसूस करती हूं कि जैकी चैन हमारी फिल्म 'द मिथ' में मेरे सह-कलाकार थे। उनके साथ काम करना एक परिवर्तनकारी अनुभव था - न केवल उन्होंने मुझे सिखाया कि कैसे शानदार और सटीक तरीके से एक्शन सीक्वेंस करना है, बल्कि उन्होंने ऐसे दरवाजे भी खोले जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं हमेशा उनके मार्गदर्शन और दयालुता के लिए आभारी रहूंगी@jackiechan।'
विज्ञापन

फिल्म द मिथ
द मिथ 2005 की मार्शल आर्ट फंतासी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन स्टेनली टोंग ने किया है। स्टेनली, हाइशू और वांग हुई-लिंग के साथ मिलकर फिल्म लिखी है। यह फिल्म जैकी चैन द्वारा निर्मित है। हांगकांग-चीनी सह-निर्माण में बनी इस फिल्म में चैन के साथ टोनी लेउंग का-फई, किम ही-सन और मल्लिका शेरावत नजर आईं। 'द मिथ' के बाद फिल्म के दो सीक्वल आए, जिनका नाम 'कुंग फू योगा' और 'ए लीजेंड' है।

यह भी पढ़ें: Kuberaa Day 7 Collection: लगातार घटती जा रही है 'कुबेर' की कमाई, जानिए धनुष-नागार्जुन की फिल्म का कलेक्शन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें