फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिका शेरावत बनेंगी अफगान महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लिका शेरावत जल्द ही एक नए तरह के रोल में नजर में आएंगी। यह रोल उन्हें एक बार फिर से चर्चाओं में ले आए।
विज्ञापन


जैकी चेन के साथ फ़िल्म 'द मिथ' में छोटा सा रोल और बहुत ज़्यादा शोर शराबा करने के बाद अब मल्लिका शेरावत को अपने नाम का डंका पीटने का एक और मौक़ा मिल गया है।
विज्ञापन


वो एक अमरीकी टीवी शो 'हवाई फ़ाइव-0' में एक अफ़गान महिला का किरदार निभाएंगी। शो की शूटिंग लॉस एंजिल्स में हो रही है।

इस सीरियल की कहानी के मुताबिक़ मल्लिका के पति और बेटे को तालिबान अगवा कर लेता है और मल्लिका उन्हें बचाती हैं।

मल्लिका कहती हैं, "मुझे ऐसे रोल बहुत ही कम मिले जिनमें मुझे अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाने का मौक़ा मिला हो। अब ये एक ऐसा ही किरदार है जिसमें मैं अपनी एक्टिंग का भरपूर हुनर पेश कर पाऊंगी।
विज्ञापन


मल्लिका के हाथ में इन दिनों बहुत फिल्में नहीं हैं। वह जल्द ही भंवरी देवी की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म डर्टी पॉलटिक्स में नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें