शालिनी ने मल्लिका की ड्रेस को नकली क्यों कहा था?
शो ‘द ट्रेटर्स 2’ से पिछले दिनों एक वायरल क्लिप सामने आई थी। इसमें मल्लिका ने जब बताया कि उन्होंने नामी ब्रैंड डोल्से की ड्रेस पहनी है तो शालिनी ने दूसरे प्रतियोगी को जाकर सच्चाई बताई। वह कहती हैं, ‘मैं उनका माइक ठीक करने गई और मैंने ब्रांड देखा। वह झूठ बोल रही हैं। मैं 17-18 साल की उम्र से ऐसी ड्रेस पहनती आ रही हूं। मेरी ड्रेस कस्टम-मेड होती हैं। मैं आपको तस्वीरें भेज सकती हूं। मैंने कई नामी ब्रैंड्स की ड्रेस भी पहनी है। यह वैसी नहीं है।’
कौन हुआ शो से बाहर?
हाल ही में शो ‘द ट्रेटर्स 2’ से मुनव्वर फारूकी, करण सिंह मैजिक और आदित्य कुलश्रेष्ठ बाहर हुए हैं। जबकि अभी शो में अभिषेक मल्हान, अंश चोपड़ा, इक्का सिंह, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती के अलावा कई सेलेब्स बचे हुए हैं।