फिल्म 'माइकल' के बारे में
बता दें कि फिल्म ‘माइकल’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में जाफर जैक्सन लीड रोल में नजर आए थे। इस रोल के लिए उन्हें दर्शकों से और क्रिटिक्स से काफी तारीफें मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी। अब करीना ने भी स्टोरी शेयर कर उनके परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
कैसे शुरू हुई करीना की प्रेग्नेंसी की चर्चा?
- दरअसल, हाल ही में करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
- वीडियो में वह जिम से निकलकर अपनी कार की तरफ जाती हुई नजर आईं।
- इस दौरान उनकी टीम का एक सदस्य उनके सामने छाता लेकर चल रहा था, जिससे पैपराजी को उनका लुक ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था।
- वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना के लुक को देखकर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया।
- हालांकि, करीना की तरफ से ऐसी किसी खबर की पुष्टि नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- 'कुछ बातें प्राइवेट रहने दें', करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सबा पटौदी का रिएक्शन; कही ये बात