फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे मल्लिका शेरावत ये क्या कर रही हैं?

Wed, 19 Jun 2013 05:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और बिंदास अभिनेत्री कहने वाली मल्लिका शेरावत इन दिनों एक ऐसा काम रही हैं जिसे देखकर आप चौंक जाएं। मल्लिका इन दिनों गोबर से उपले बना रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल यह मल्लिका की आने वाली फिल्म 'डर्टी पॉलटिक्स' का एक सीन है। इस सीन में वह गांव के गेटअप में बैठे हुए उपले बना रही हैं। उनके अगल-बगल कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है, जिसमें मल्लिका बिल्कुल भी डर्टी नहीं दिख रही हैं। मल्लिका इस फिल्म में गांव की एक औरत जैसी लग रही हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' राजस्थान के चर्चित भवंरी हत्याकांड पर आधारित है। इस फिल्म में मल्लिका भंवरी देवी का रोल निभा रही हैं।



गांव के लुक के अलावा इस फिल्म में मल्लिका शेरावत के कुछ बोल्ड सीन भी हैं। इस फिल्म को लेकर इस फिल्म से जुड़े फिल्मकारों को विरोध भी झेलना पड़ा था। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हो रही है।

आपको बता दें कि 2011 के सबसे चर्चित केस में नर्स भंवरी देवी रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गयी थीं। बाद में उनकी लाश के कुछ अवशेष एक नहर से बरामद हुए थे।

इस मामले में राजस्थान सरकार के एक मंत्री महिपाल मदरेणा का नाम आया था जिसे पद तो छोड़ना ही पड़ा, उन्हें जेल भी हो गयी थी। फिल्म में महिपाल वाला रोल ओमपुरी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें