फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने-माने गायक एमएस नसीम का निधन, तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Wed, 10 Feb 2021 10:17 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस नसीम - फोटो : फाइल
विज्ञापन

गायक एमएस नसीम (MS Naseem) का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले 10 साल से ज्यादा समय से लकवाग्रस्त थे, जिससे उनकी गायकी पर भी असर पड़ा। 

विज्ञापन

 
संस्कृति मंत्री एके बालन ने नसीम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नसीम को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक जाने माने गायक, कला आयोजक और तिरुवनंतपुरम के सांस्कृतिक कार्यक्रमो का अभिन्न हिस्सा थे।
 
 एमएस नतीम जाने माने गायक थे। साथ ही उन्होंने नाटक और स्टेज शोज भी किए। साल 1987 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायक के लिए संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन


नसीम का जन्म केरल के पचल्लूर (Pachallur) में हुआ। उन्होंने स्कूल के दिनों से ही गाना शुरू कर दिया था। 11 साल की उम्र में उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा और कामकुरा (Kamakura) का गाना गाया। आगे वह कॉलेज के कार्यक्रमों में भी गाते थे। नसीम ने फिल्म अनंतवरुत्तन्तम (Ananthavruttantham) में गाया है। उन्होंने दूरदर्शन और आल इंडिया रेडियो के लिए हजारों गाने गाए हैं। वह एक गायक होने के साथ-साथ संगीत समीक्षक भी थे। पर्दे के पीछे वह कॉर्डिनेटर और प्रोग्राम कंडक्टर का काम भी करते थे।
विज्ञापन


विदेश नहीं मुंबई में ही शुरू होगी फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग, ये है अब तक की पूरी जानकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें