फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर सिनेमेटोग्राफर एमजे राधाकृष्णन का निधन, फिल्मों के साथ बनाई कई डॉक्यूमेंट्री

Sat, 13 Jul 2019 08:46 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
M J Radhakrishnan - फोटो : social media
विज्ञापन
अपनी सिनेमोटोग्राफी से फिल्मी दुनिया में नाम कमाने वाले मशहूर फिल्ममेकर एमजे राधाकृष्णन का निधन हो गया है। उनकी उम्र 61 साल थी। अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू की खबर के अनुसार एमजे राधाकृष्णन का निधन कार्डिया अरेस्ट की वजह से शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम स्थित उनके घर पर हुआ। 
विज्ञापन


एमजे राधाकृष्णन ने कई मलयालम फिल्मों में अपनी बेहतरीन सिनेमोटोग्राफी से लाखों दिलों को जीता। उन्होंने 'Deshadanam','Karunam'और 'Naalu Pennungal'जैसी करीब 70 मलयालम फिल्मों में काम किया। आखिरी बार उन्होंने फिल्म  Olu में काम किया था। 

फिल्मों के अलावा एमजे राधाकृष्णन ने कई डॉक्यूमेंट्री में भी अपनी सिनेमोटोग्राफी का जादू दिखाया है। उन्होंने कई डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है। शानदार फिल्ममेकिंग के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। सिनेमोटोग्राफी के लिए उन्हें सात बार स्टेट फिल्म अवार्ड से नवाजा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें