फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसान: निर्देशक सिवन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस

Thu, 24 Jun 2021 07:22 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर और निर्देशक सिवन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
  • सिवन ने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली।
  • 1991 में आई ‘अभयम’ का सिवन ने निर्देशन किया था, जिसे सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
निर्देशक सिवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर और निर्देशक सिवन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सिवन ने गुरूवार को अपने घर में ही अंतिम सांस ली। 89 वर्षीय सिवन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिवन के निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी शोक व्यक्त किया है। बता दें कि फिल्मकार संगीत सिवन, संतोष सिवन और संजीव सिवन उनके बेटे हैं। 

विज्ञापन


बेटे संगीत ने किया भावुक कर देने वाला ट्वीट
पिता की मौत से आहत संगीत सिवन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है। सिवन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हर चीज के लिए शुक्रिया पापा, आपके बिना दुनिया को सोचना काफी मुश्किल है, लेकिन जो आपने रास्ता दिखाया है, हम उसपर चलते रहेंगे। हम आपके सदा आभारी रहेंगे।'

 


राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं सिवन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिवन केरल के पहले प्रेस फोटोग्राफर थे। इसके साथ ही बता दें कि 1991 में आई ‘अभयम’ का उन्होंने निर्देशन किया था, जिसे सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें