फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'करीब करीब सिंगल' की एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया स्टॉकर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Sat, 23 Nov 2019 04:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Parvathy - फोटो : Twitter
विज्ञापन

जानी-मानी साउथ इंडियन एक्ट्रेस पार्वती (Parvathy) थिरुवोथु ने एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला सोशल मीडिया पर परेशान करने से जुड़ा हुआ है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अभिनेत्री ने अपने बयान में बताया कि ''वो शख्स मुझे और मेरे परिवार को पिछले एक महीने से स्टॉक कर रहा है।'' पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जांच शुरु हो गयी है। केरल पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी (पीछा करना) और 120-ओ (उपद्रव करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि ये पहला मामला नहीं है जब अभिनेत्री ने साईबर बुलीईंग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हो। इससे पहले 'कसाबा' के डायलॉग को महिला विरोधी बताने पर पार्वती को खूब ट्रोल किया गया था। पार्वती के लिए सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी भी की जा रही थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्वती इरफान खान स्टारर फिल्म 'करीब करीब सिंगल' में नजर आ चुकी हैं। पार्वती कई तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी कई अहम किरदार निभा चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें