फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने यह खास पार्टी 'द ग्रे मैन' की निर्देशक जोड़ी रुसो ब्रदर्स के लिए होस्ट की थी। पार्टी में इंडस्ट्री के कई बड़े लोग पहुंचे, लेकिन अपनी ड्रेसिंग सेंस के कारण मलाइका पार्टी की सारी लाइमलाइट चुराने में सफल रहीं। मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह इस पार्टी में भी बहुत ही खूबसूरत दिख रही थीं। एक्ट्रेस ने इस खास पार्टी के लिए पर्पल कलर की बैकलेस शॉर्ट मिनी ड्रेस पहनी थी। उनकी खूबसूरती में उनके खुले बालों और सिलवर कलर के पर्स ने और चार-चांद लगा दिए थे। मलाइका का यह गॉर्जियस अवतार देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गई थीं।
रूसो ब्रदर्स के लिए रखी गई इस पार्टी से मलाइका और अर्जुन कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिन पर यूजर्स मलाइका की खूबसूरत ड्रेस और उनके ग्लैरम अंजाद की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनकी ड्रेस की कीमत के कारण कुछ लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। लोगों ने तो यहां तक लिखा,'इससे अच्छा तो आईफोन खरीद लें।'
लोगों द्वारा ऐसे कमेंट पढ़ आपका मन में यह सवाल जरूर उठा होगा कि आखिर मलाइका की ड्रेस की कामत कितनी है। तो हम आपको बताते हैं कि अभिनेत्री की इस ड्रेस की कीमत 1, 19, 776 रुपये है और ऑनलाइन भी खरीदी जा सकती है। इतनी महंगी ड्रेस पहनने पर मलाइका नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं।