फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: यूजर्स को पसंद आई मलाइका अरोड़ा की यह अदा, जमकर कर रहे अभिनेत्री की तारीफ; वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 30 Apr 2026 09:36 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा ने अपने फैन के साथ ऐसा काम किया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस काम के लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
फैन के साथ मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर कई प्रोग्राम और पब्लिक प्लेस पर नजर आती हैं। हाल ही में वह पब्लिक प्लेस पर नजर आईं। यहां उन्होंने अपने फैंस के साथ कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मलाइका का यह वीडियो पुराना है लेकिन कई यूजर्स मलाइका की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है खास?
मलाइका अरोड़ा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि मलाइका ने लाल रंग की बेहतरीन साड़ी पहनी है। वह कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। तभी एक दिव्यांग लड़का उनके पास आता है और वह उनके साथ फोटो खिंचवाता है। मलाइका अरोड़ा गर्मजोशी के साथ लड़के का स्वागत करती हैं और उसके साथ पोज देती हैं। इसके बाद मलाइका अरोड़ा दूसरे फैन को बुलाकर उसके साथ फोटो खिंचवाती हैं। यूजर्स को मलाइका की ये अदा पसंद आई और उन्होंने उनकी तारीफ की है।
 

यूजर्स को पसंद आई मलाइका की अदा
एक यूजर ने वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा 'जमीन से जुड़ी हुई। यह दिखाता है कि वह बहुत सिंपल हैं और उनके अंदर घमंड नहीं है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'मलाइका अच्छी महिला हैं क्योंकि वह अपने फैंस से मिलती हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'किसी सेलिब्रिटी की ये महानता है। विराट कोहली और रेखा को इनसे सीखना चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा 'मलाइका मैम बहुत क्यूट और स्मार्ट हैं।'

कंटेंट क्रिएटर के साथ वायरल वीडियो पर राहुल रॉय ने दिया रिएक्शन, यूजर्स ने पूछा था 'ऐसी क्या मजबूरी थी?'

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा का वर्क फ्रंट
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड फिल्मों में अपने आइटम नंबर्स की वजह से जानी जाती हैं। पिछले साल फिल्म ‘थामा’ में उन्होंने ‘प्वाइजन बेबी’ नाम के गाने पर आइटम डांस किया था। वह करण जौहर के शो 'पिच टू गेट रिच' में नजर आईं। वह नवजोत सिंह सिद्धू और शान के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की जज रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें