मलाइका अरोड़ा के लिए उम्र सिर्फ नबंर है और इन तस्वीरों से अभिनेत्री ने ये बात साबित भी कर दी है। 48 साल की मलाइका अरोड़ा इन तस्वीरों में एक दम फिट दिख रही हैं। अभिनेत्री ने नियोन कलर की स्पोर्ट्स ब्रा और मैचिंग शॉर्ट्स पहना हुआ है, जिसमें वह स्टनिंग दिख रही हैं। मलाइका के जिम लुक की हर बार तारीफ होती है। लेकिन कुछ लोग इसमें भी अभिनेत्री को ट्रोल करने की कोशिश करने लगते हैं। इन तस्वीरों पर भी एक ट्रोलर ने कहा, ‘रोज जिम से ही आती हो दीदी।’
48 साल की मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रिक हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जिम की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसमें अभिनेत्री के स्लिम फिगर की हर कोई तारीफ करता है। जिम के अलावा, वह योगा भी करती हैं। इतना ही नहीं, अभिनेत्री अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान देती हैं ताकि वह फिट रह सकें।
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : insta
मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो मलाइका अरोड़ा ने कई फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने फिल्मों में कैमियों भी किया है। हालांकि, अब अभिनेत्री रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आती हैं। इन दिनों मलाइका ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ को जज कर रही हैं।