फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photo: मलाइका अरोड़ा ने शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा संग शेयर की पुरानी तस्वीर, लिखा ये खास कैप्शन

Sun, 01 May 2022 03:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस दौरान अभिनेत्री ने पुरानी तस्वीरों के लिए अपना प्यार भी जाहिर किया है।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मलाइका ने कई बार अपनी हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचाया है। लेकिन इस बार अभिनेत्री ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। इस तस्वीर में मलाइका के साथ शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा भी हैं। इस मौके पर मलाइका ने पुरानी तस्वीरों के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। 

विज्ञापन


मलाइका अरोड़ा ने ये तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की है, जो किसी स्टेज परफॉर्मेंस की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा, शाहरुख और प्रियंका के साथ स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। इस मौके पर मलाइका शाहरुख खान के बगल में खड़ी हैं और प्रियंका ने किंग खान के कंधे पर सिर रखा हुआ है।

विज्ञापन


लुक की बात करें तो शाहरुख खान ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं। मलाइका अरोड़ा भी ब्लैक कलर की ड्रेस में हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने लाल और ब्लू कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई है। इस तस्वीर के साथ मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे इन जैसी पुरानी तस्वीरों को देखना पसंद है।' मलाइका ने इस तस्वीर को शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को टैग भी किया।  
विज्ञापन


बता दें कि मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की हिट डांसर्स में से एक हैं। फिल्मों में उनके आइटम सॉन्ग आज भी काफी पसंद किए जाते हैं। छैया छैया से लेकर मुन्नी बदनाम हुई तक से मलाइका अरोड़ा ने फैंस के बीच खास जगह बनाई है। इन दिनों मलाइका फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह टीवी रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें