फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका ने दी अरबाज और शूरा को बधाई! कपल के पैरेंट्स बनने के चार दिन बाद शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

Wed, 08 Oct 2025 07:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malaika Arora Cryptic Post: खान फैमिली में इस वक्त खुशियों का माहौल है। अरबाज खान और शूरा खान बेबी गर्ल के माता-पिता बने हैं। इस बीच अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा, शूरा खान-अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबाज खान 58 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने हैं। अरबाज की पत्नी शूरा खान ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। शूरा और अरबाज 05 अक्तूबर को पेरेंट्स बने। आज शूरा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे बेबी गर्ल को लेकर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची हैं, जहां खान परिवार ने भव्य स्वागत किया। बेबी गर्ल के जन्म के चौथे दिन अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

मलाइका ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट
बता दें कि शूरा खान, एक्टर अरबाज खान की दूसरी पत्नी हैं। अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई। मगर, 2017 में इनका तलाक हो गया। मलाइका से राहें जुदा होने के बाद अरबाज ने 2023 में शूरा से निकाह किया। 05 अक्तूबर को शूरा और अरबाज ने बिटिया का स्वागत किया। शूरा की बेबी गर्ल के जन्म के चार दिन बाद आज बुधवार को मलाइका ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीन रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। इसके साथ उन्होंने कुछ लिखा नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सवाल किया जा रहा है कि क्या इस अंदाज से मलाइका ने अरबाज और शूरा को बधाई दी है।

फैंस को दी मुस्कुराने की सलाह
इससे पहले आज बुधवार सुबह भी मलाइका ने इंस्टा स्टोरी पर एक गुड मॉर्निंग पोस्ट शेयर कर फैंस को मुस्कुराते रहने की सलाह दी। मलाइका द्वारा साझा पोस्ट में लिखा है, 'मुस्कुराने की वजह हमेशा तलाशिए'। 

विज्ञापन

क्या है शूरा और अरबाज की बिटिया का नाम?
बेटी के जन्म के बाद शूरा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अरबाज और शूरा बेटी को लेकर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच गए हैं। अरबाज खान का नन्ही परी के साथ खूबसूरत वीडियो सामने आया है। इसके अलावा शूरा खान ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर बेबी गर्ल का नाम भी रिवील कर दिया है। कपल ने बेटी का नाम सिपारा खान रखा है। फैंस को अब बेबी सिपारा की पहली झलक का इंतजार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें