फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गाउन पहन कर इवेंट में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो हुआ वायरल; यूजर्स इसलिए कर रहे ट्रोल

Wed, 22 Apr 2026 11:22 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा का एक वायरल वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में उन्होंने गाउन पहना है। इस पर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी बेहतरीन फिटनेस और अपने अलग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह 52 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह एक्सरसाइज करते हुए अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। जिसे उनके फैंस लाइक करते हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

 


वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा एक इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बैकलेस शिमरी गाउन पहना। इसके साथ उन्होंने हाई हील पहनी। उन्होंने अपने बाल खुले छोड़े और डार्क मेकअप किया। जहां कई यूजर्स को मलाइका का ये लुक काफी पसंद आया वहीं कई यूजर्स ने इस लुक के लिए उन्हें ट्रोल कर दिया।
 

यूजर्स ने की मलाइका की तारीफ
वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'क्यूट'। एक दूसरे यूजर ने उन्हें बहुत खूबसूरत बताया है। एक और यूजर ने लिखा 'मैं मलाइका से प्यार करता हूं।'



यूजर्स ने मलाइका को किया ट्रोल
कई दूसरे यूजर्स ने मलाइका को ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा है 'ये हमेशा ऐसे ही चलेंगी, सीधी नहीं चल पाएंगी क्या?' एक और यूजर ने लिखा है 'बैठने में भी मुश्किल।' एक और यूजर ने लिखा है 'ध्यान से बैठना मलाइका कहीं कपड़ा फट ना जाए।' एक और यूजर ने लिखा 'मलाइका बतख की चाल चल रही हैं।' एक यूजर ने लिखा है 'मुन्नी बदनाम हुई।'





विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा का वर्क फ्रंट
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड फिल्मों में अपने आइटम नंबर्स की वजह से जानी जाती हैं। पिछले साल भी फिल्म ‘थामा’ में उन्होंने ‘प्वाइजन बेबी’ नाम के गाने पर आइटम डांस किया था। वह करण जौहर के शो 'पिच टू गेट रिच' में नजर आईं। वह नवजोत सिंह सिद्धू और शान के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की जज रह चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें