क्रिटिक्स वीक ने की पायल की तारीफ
पायल कपाड़िया के विजन की कान क्रिटिक्स वीक ने जमकर सराहना भी की। क्रिटिक्स वीक ने एक बयान में कहा कि पायल कपाडिया ने छह शॉर्ट और फीचर फिल्मों के जरिए से ऐसी फिल्में बनाई हैं, जिनमें कविता उनके देश के प्रति उनके अडिग राजनीतिक दृष्टिकोण के साथ विरोधाभास पैदा करती है। यह द्वंद्व उनके सिनेमा की सबसे बड़ी ताकत है। एक ऐसा ब्रह्मांड जो लोक कथाओं को व्यक्त करने और इनविजिबल लाइफ, क्लास स्ट्रगल और महिलाओं के जीवन की सच्चाई को सामने लाने के लिए सभी रूपों को समाहित करता है।
पायल कपाड़िया ने जताई खुशी
वैरायटी के मुताबिक, जज की भूमिका निभाने के बारे में बात करते हुए पायल ने कहा कि फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों के चयन के कारण एक फिल्म निर्माता के रूप में मेरी अपनी यात्रा को शुरुआती दौर में ही समर्थन मिला। इनके माध्यम से मुझे दुनिया भर के अपने जैसे लोगों से मिलने का अवसर मिला, जिससे मुझे भविष्य के सहयोगियों का एक समुदाय बनाने में मदद मिली। पहली फिल्में नाजुक भी होती हैं और क्रिटिक्स वीक जैसे सेक्शन में उनका पोषण करने से उन्हें पहले से स्थापित फिल्म निर्माताओं के काम के बीच फलने-फूलने में मदद मिलती है।
पायल कपाड़िया की फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
कई बार कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंच चुकी हैं पायल कपाड़िया की फिल्में
पायल कपाड़िया की शॉर्ट फिल्में 'आफ्टरनून क्लाउड्स' और 'एंड व्हाट इज द समर सेइंग' को सिनेफॉन्डेशन और बर्लिनाले में चुना गया था। इससे पहले उनकी पहली फीचर डॉक्यूमेंट्री 'ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग' 2021 में कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हुई थी। इसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के लिए ल'ओइल डी'ओर पुरस्कार भी मिला। उनकी दूसरी फीचर फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को 2024 के कान फिल्म फेस्टिवल में काफी तारीफ मिली थी।