अस्पताल के बाहर दिखीं मलाइका
11 साल की उम्र माता-पिता का हुआ था तलाक
बता दें कि पहले के एक साक्षात्कार में, मलाइका ने खुलासा किया था कि वह सिर्फ 11 साल की थी जब उनके माता-पिता अनिल अरोड़ा और जॉयस पॉलीकार्प का तलाक हो गया था। तलाक के बाद मलायका और उनकी छोटी बहन अभिनेत्री अमृता अरोड़ा अपनी मां के साथ चेंबूर चली गईं और उनका पालन-पोषण उनकी मां ने ही किया। इस बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि कैसे उनके माता-पिता के तलाक ने उन्हें अपनी मां को एक नई नजर से देखने की अनुमति दी थी। उन्होंने बताया था कि इस घटना ने ही उन्होंने आगे बढ़ते रहना और स्वतंत्र रहना सिखाया था।
Nitin Jai Shukla: युवाओं का धार्मिक सामग्री की तरफ तेजी से बढ़ रहा रुझान, ‘आदिपुरुष’ ने गंवा दिया सुनहरा मौका