बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर मलाइका अरोड़ा आज 23 अक्तूबर को अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने एक्ट्रेस को विश किया है। अब एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मलाइका पैपराजी के साथ बर्थडे मनाती नजर आ रही हैं।
पैपराजी के साथ मनाया जन्मदिन
सामने आए वीडियो में मलाइका व्हाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका सामने रखे तीन केक को काटती हैं और पैपराजी का शुक्रिया अदा करती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस पैप्स के सामने दिलकश पोज भी देती नजर आ रही हैं। इस दौरान मलाइका काफी खुश नजर आ रही हैं। फैंस भी कमेंट में एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
देखें वीडियो-