बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को एक दूसरे से अलग हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अपने बेटे अरबाज की परवरिश दोनों मिलकर करते हैं। भले ही दोनों अलग हो गए हों, लेकिन लेकिन अपने बेटे को लिए हमेशा साथ खड़े रहते हैं। इसी वजह से दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे अरहान को मुंबई एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे। इस वीडियो में मलाइका और अरबाज को आपस में कुछ बात करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देखने के बाद फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।