फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में विवाह करेंगे अर्जुन-मलाइका, वर्षों से दोनों के रोमांस के चर्चे

Wed, 24 Oct 2018 06:15 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
arjun kapoor malaika arora - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों खुल कर जिस तरह से एक-दूसरे के नजदीक दिख रहे हैं, उससे चर्चाओं और अटकलों की बाढ़ आ गई है। मंगलवार को मलाइका ने अपना 45वां जन्मदिन मनाया और अटकलों का दौर चल पड़ा कि वह और अर्जुन जीवन में आगे साथ-साथ बढ़ने को लेकर गंभीर हैं।

विज्ञापन


गॉसिप गलियारों में कहा जा रहा है कि अर्जुन-मलाइका इन दिनों दिख रही नजदीकियों को विवाह में बदल सकते हैं। आश्चर्य नहीं होगा अगर वे 2019 में विवाह कर लें। वर्षों से दोनों के रोमांस के चर्चे हैं और उस दौरान मलाइका ऐक्टर अरबाज खान की पत्नी थीं।

अब वह तलाक ले चुकी हैं। अर्जुन का कुछ हीरोइनों से नाम जुड़ता रहा है परंतु रिलेशनशिप को लेकर वह सबसे गंभीर मलाइका के ही साथ दिखे। भले ही दोनों ने अपनी नजदीकियों पर मीडिया में कभी कुछ नहीं कहा परंतु इन दिनों जिस तरह से वे सार्वजनिक जगहों पर अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे हैं, उसे देखते हुए उनके 2019 में विवाह करने की संभावनाओं पर चर्चाएं आम हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें