फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉक शो में आलिया ने कहा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए सही हैं कियारा

Wed, 24 Oct 2018 06:15 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
alia bhatt - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आलिया भट्ट ने कभी छुपाया नहीं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनकी क्या रिलेशनशिप थी। जब वह सिड से दूर होकर रणबीर कपूर के साथ हैं तो यह बात भी दुनिया को पता है। आलिया-सिड के ब्रेक-अप पर गॉसिप गलियारों कई बातें हुईं, जिन पर दोनों खामोश रहे। परंतु अब एक टॉक शो में आलिया ने रोचक बात कही है। जब सिद्धार्थ की जिंदगी में आलिया नहीं है तो उन्होंने बताया है कि कौन लड़की उनके पूर्व बॉयफ्रेंड का साथ बखूबी निभा सकती है।

विज्ञापन


आलिया से बॉलीवुड सेलेब्रिटियों के नाम लेकर पूछा गया था कि इनका बेहतर जोड़ीदार कौन हो सकता है। पहले सोनाक्षी सिन्हा का नाम आया तो आलिया ने कहा, आदित्य रॉय कपूर उनके अच्छे पार्टनर हो सकते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के सवाल पर आलिया ने कियारा आडवाणी का नाम लिया और जब जैकलीन फर्नांडिस के संभावित जोड़ीदार पर उनसे पूछा गया तो वह बोलीं कि अगर कियारा सिद्धार्थ का साथ नहीं दे सकतीं तो इस हीरो के लिए जैकलीन फर्नांडिस ठीक रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि फिल्म द जैंटिलमैन में सिद्धार्थ-जैकलीन साथ थे और इसकी शूटिंग के दौरान ही इनके रोमांस की खबरें आई थीं। इसी फिल्म के दौरान सिड-आलिया एक-दूसरे से दूर हुए थे। कुछ समय यह भी खबर थी कि दोनों अब मुंबई के जुहू इलाके में एक-दूसरे के नजदीक फ्लैट लेना चाहते हैं। इधर, सिद्धार्थ का नाम कियारा से भी जुड़ा। वैसे सिद्धार्थ ने मीडिया में हमेशा अपने हर रोमांस का खंडन किया और कहा कि वह सिर्फ अपने काम से प्यार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें