फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#metoo: यौन शोषण में फंसा मेकअप आर्टिस्ट तो अजय देवगन ने फिल्म से निकाला

Tue, 23 Oct 2018 08:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्ट, अमर उजाला
विज्ञापन
Ajay Devgn
विज्ञापन
फिल्म निर्माता लव रंजन की अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे दे'  के शूटिंग के दौरान अजय देवगन के मेकअप आर्टिस्ट हरीश वाधोन पर #metoo के तहत यौन शोषण का आरोप लगते ही उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया हैं।
विज्ञापन


दरअसल फिल्म के सेटपर काम कर रही सुपरवाइजर तान्या ने मेकअप आर्टिस्ट पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि सेट पर मेकअप मैन ने गंदे तरीके से उसे छूने की कोशिश किया और इजाजत के बिना मेरी मसाज करनी चाही। मेरे मना करने के बाद भी वो अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। 

तान्या ने बताया कि अजय देवगन के एक शॉट के दौरान जब मैं सेट पर बहुत फाइल लेकर खड़ी थी तो उस वक्त वो मुझे पीछे से छूने की कोशिश कर रहा था। जब मैं उसके पास गई तो हंसते हुए बोला शुक्रिया नहीं करोगी तुम मेरा। जब मैने इस घटना की जानकारी अजय सर और लव रंजन को दी तो उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट को फिल्म से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें