फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलशन कुमार की बॉयोपिक के लिए अच्छी खबर, डायरेक्ट करेंगे राजकुमार हिरानी

Tue, 23 Oct 2018 08:05 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Gulshan Kumar
विज्ञापन

भूषण कुमार के पिता गुलशन कुमार पर बन रही बॉयोपिक 'मुगल' के लिए लगातार दूसरे दिन अच्छी खबर है। फिल्म की डायरेक्शन का जिम्मा अब राजकुमार हिरानी संभाल सकते हैं। इससे पहले आमिर खान भी दोबारा फिल्म से जुड़ चुके हैं। इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे आमिर खान भी चाहते हैं की अब इस फिल्म की बागडोर राजकुमार हिरानी संभाले।

विज्ञापन


हिरानी से पहले इस फिल्म को सुभाष कपूर डायरेक्ट करने वाले थे,  लेकिन #metoo मूवमेंट के तहत अभिनेत्री गीता त्यागी ने उनके उपर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं जिस वजह से उन्हें बीच में ही इस फिल्म को छोड़ना पड़ा। 

अब खबर यह हैं की सुभाष कपूर की जगह इस फिल्म को डायरेक्ट  करने के लिए फिल्म मेकर्स राजकुमार हिरानी को मनाया जा रहा है। आमिर खान इससे पहले भी हिरानी के साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। आमिर का कहना है कि इस फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ही हैं।
विज्ञापन


बता दें इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी लेकिन उनका रोल कुछ समय का होगा लेकिन उनका किरदार बहुत ही पावरफुल होगा। सोनाक्षी को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें