फिल्म की कहानी एक खुशमिजाज महिला पल्लवी के ईद-गिर्द घूमती। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पल्लवी द्वारा प्यार से संजोई गई जिंदगी बिखरने लगती है। उसकी वजह से उसके बेटे की सगाई खतरे में पड़ जाती है। लेकिन, पल्लवी का किरदार निभा रही माधुरी, अपनी समझ और विश्वास से चीजों को सही करने में जुट जाती है। ट्रेलर देखने के बाद मन में यह सवाल उठने लगते हैं कि पल्लवी और उसका परिवार इस उथल-पुथल से कैसे निपटेगा? क्या इससे परिवार के सदस्य करीब आएंगे या नए रिश्ते टूट जाएंगे? हालांकि इन सभी प्रश्नों का जवाब 6 अक्तूबर को ही मिलेगा।
बता दें कि यह फिल्म लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा; आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित और सुमित बथेजा द्वारा लिखित है। भारत सहित 240 देशों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे कलाकार शामिल हैं, जो इस हंसी-मजाक और प्यार से भरपूर लेकिन सोचने पर मजबूर कर देने वाले ड्रामा में जान फूंक देंगे।