फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की हीरोइन रह चुकीं इस एक्ट्रेस का जलवा बरकरार, 23 साल की बेटी की लगती हैं बहन

Thu, 29 Mar 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कहावत है कि बढ़ती उम्र के साथ आपकी खूबसूरती भी ढल जाती है और चेहरे का नूर खोते वक्त नहीं लगता। मगर बॉलीवुड की एक हीरोइन के आगे ये सारी कहावतें झूठी साबित हो जाती है। सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस ने पहली ही फिल्म से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। मगर उसके बाद वो कभी रूपहले पर्दे पर नजर ही नहीं आईं।
विज्ञापन

2 of 6
जी हां। हम बात कर रहे हैं, सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में नजर आईं भाग्यश्री के बारे में। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। जिसमें उन्होंने सलमान की प्रेमिका का रोल निभाया था। अब जल्द ही भाग्यश्री की बेटी अवंतिका भी फिल्मों में नजर आ सकती हैं। 23 साल की बेटी की मां होने के बावजूद भाग्यश्री को देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि वे 49 साल की हैं।
विज्ञापन

3 of 6
भाग्यश्री ने 1990 में हिमालय दासानी से शादी की और फिर ग्लैमर की दुनिया को छोड़ हाउसवाइफ बन गईं। इसके बाद भाग्यश्री बेटे अभिमन्यु और बेटी अवंतिका की परवरिश में बिजी हो गईं। उनकी 23 वर्षीय बेटी अवंतिका फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। मगर शानदार लुक्स की धनी अवंतिका अगर बॉलीवुड में नजर आती हैं तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। जबकि बेटे अभिमन्यु भी बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में हैं।

4 of 6
23 फरवरी 1969 को जन्मीं भाग्यश्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वे अपने फिटनेस, फैमिली, वेकेशन और फोटोशूट की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भाग्यश्री अपने फैन्स को फिट रहने की सीख देना बिल्कुल नहीं भूलती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
महाराष्ट्र के एक राज परिवार से ताल्लुक रखने वाली भाग्यश्री उम्र के इस पड़ाव में जब सेलिब्रिटिज खुद को मेंटेन रखने के लिए चेहरे पर भारी मेकअप, शरीर के अंगों की प्लास्टिक सर्जरी, हेयर ट्रांसप्लांट के सहारे लेते हैं, ऐसे में भाग्यश्री कई लोगों के लिए किसी रोलमॉडल से कम नहीं। बढ़ती उम्र के साथ-साथ वो और ज्यादा खूबसूरत होते जा रहीं है। इन्हे देख कर ऐसा लगता हैं मानो उनकी उम्र थम से गई हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें