'मैं वापस आऊंगा' की स्क्रीनिंग
आज मुंबई में 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान नसीरुद्दीन शाह अपनी पत्नी और अभिनेत्री रत्ना पाठक संग नजर आए। 75 साल की उम्र में भी नसीरुद्दीन काफी एक्टिव दिखे। उन्होंने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। इस दौरान नसीरुद्दीन और रत्ना के साथ उनके बेटे और अभिनेता विवान शाह भी नजर आए। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर अभिनेत्री मेधा शंकर ने भी शिरकत की।
कब रिलीज होगी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा'
'मैं वापस आऊंगा' एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्मकार इम्तियाज अली ने किया है। यह फिल्म 12 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले आज मुंबई में इसकी खास स्क्रीनिंग रखी गई, जहां कई सेलेब्स ने शिरकत की।