कब रिलीज होगी फिल्म 'ईथा'?
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' इसी साल 28 अगस्त को 2026 को रक्षाबंधन के त्योहार पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साल 2025 में फिल्म 'छावा' बनाने के बाद, निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर एक बार फिर इस फिल्म के लिए साथ आए हैं।
क्या है 'ईथा' की कहानी और कलाकार?
इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुडा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'ईथा' की कहानी महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विथाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। इसमें 1940 से लेकर 1990 के दशक तक के उनके सफर, उनकी सफलता और उनके जीवन के संघर्षों को दिखाया जाएगा।