फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू: वैलेंटाइंस सीजन का पहला गुलाब, 'मैं तेरी हूं', यहां सुनिए यह शानदार म्यूजिक वीडियो

Thu, 07 Feb 2019 01:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मैं तेरी हूं
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू: मैं तेरी हूं (म्यूजिक वीडियो)
विज्ञापन

कलाकार: ध्वनि भानुशाली (गायिका)। सचिन-जिगर (संगीतकार)। प्रिया पांचाल (गीतकार)। राधिका राव और विनय सप्रू (वीडियो निर्देशक)
म्यूजिक लेबल : टी सीरीज

रीमिक्स, रिक्रिएशन और रीअरेंजमेंट के दौर में ओरीजनल का असर कैसा होता है, इसे समझने के लिए उभरती सिंगर ध्वनि भानुशाली का ये म्यूजिक वीडियो नजीर बन सकता है। ध्वनि जैसे नए कलाकारों को सहारा देकर ही टी सीरीज अपने दामन पर लग रहे पुराने गानों के रीमिक्स के दाग भी छुपा सकता है। गुलशन कुमार ने कुमार शानू, सोनू निगम और अनुराधा पौडवाल जैसे कलाकार हिंदी मनोरंजन उद्योग को दिए हैं। भूषण के खाते में ध्वनि भानुशाली उसी कड़ी की पहली बचत हैं।
 
विज्ञापन

गीतकार प्रिया पांचाल के गाने मैं तेरी हूं के वीडियो की शुरूआत जिस डॉयलॉग से होती है, वही डिजिटल दौर की हकीकत भी है और हर नए कलाकार की चुनौती भी। अब किसी कलाकार को गॉड फादर की जरूरत बची नहीं है और ये भी जरूरी नहीं है कि सुपरहिट होने के लिए उसके फॉलोअर्स लाखों में हो। आवाज में दम है तो जिगर देसाई से लेकर ध्वनि भानुशाली तक हिट हो सकते हैं।

रोज़ डे के मौके पर रिलीज हुए गाने के बोल तो औसत ही हैं लेकिन सचिन-जिगर नई रफ्तार के म्यूजिक की नब्ज समझते हैं। संगीत भी उन्होंने इसी हिसाब से दिया है। अपना नाम बनाने के लिए संघर्ष करती एक कलाकार को म्यूजिक वीडियो में दिखाया गया है, और ध्वनि ने गाना गाया भी इसे कमाल है।

तकनीकी तौर पर म्यूजिक वीडियो कई प्लस प्वाइंट्स हैं। राधिका राव और विनय सप्रू देश के टॉप म्यूजिक वीडियो निर्देशकों में से रहे हैं। फिल्मों का लालच छोड़ वह वापस अपने खास हुनर पर लौटे हैं, यह स्वागत योग्य है। एरिक पिल्लई ने गाने की मिक्सिंग करते समय कहीं भी संगीत को गायिकी पर हावी नहीं होने दिया है।

यहां सुने गाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें