अटल बिहारी वायपेयी के किरदार में पंकज त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक कही जा रही फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक जीवन के अलावा उनके एक प्रतिष्ठित कवि होने, लोकप्रिय जननेता होने और मानवीय गुणों से भरपूर एक उत्कृष्ट प्रशासक होने की छवियां प्रस्तुत की जाएंगी। उत्कर्ष नैथानी लिखित इस फिल्म पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव काम शुरू कर चुके हैं। विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली की टीम इस फिल्म को मिलकर बना रही है। फिल्म के सह निर्माताओं के रूप में जीशान अहमद और शिव शर्मा भी इससे जुड़े हुए हैं।