फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Main Actor Nahi Hoon X Review: फिल्म में नवाज ने दिखाया कलाकार का संघर्ष; फैंस के दिल को छू गई कहानी

Fri, 08 May 2026 02:43 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Main Actor Nahi Hoon X Review: नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए कलाकार हैं। संघर्ष करके बॉलीवुड में उन्होंने अपना मुकाम बनाया है। हालिया रिलीज फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ में वह एक कलाकार के संघर्ष को बयां कर रहे हैं। जानिए, फैंस को कैसे लगी यह फिल्म? 

विज्ञापन
फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ का एक्स रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ आम मसाला बॉलीवुड फिल्मों से हटकर है। फिल्म देखने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक्टिंग के कई फैंस और दर्शक कायल हो गए। सोशल मीडिया पर फिल्म को को लेकर रिव्यू भी यूजर्स ने शेयर किए। 

कहानी कहने का अंदाज फैंस को भाया

विज्ञापन

फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ की कहानी, स्क्रिप्ट कई फैंस को पसंद आई है। एक यूजर ने ट्विटर पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘फिल्म का पूरा बेस देखकर ऐसा लगता है कि इसे उन सभी चीजों के इर्द-गिर्द बुना गया है, जो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की असल जिंदगी में दिखाती हैं। इस फिल्म में संघर्ष है, कला को लेकर जुनून है। इन बातों को पर्दे पर नवाज जब निभाते हैं, तो गहरा असर छोड़ते हैं। इस फिल्म के मोनोलॉग, विजुअल कहानी कहने का अंदाज और पूरी स्क्रिप्ट तारीफ के काबिल है?’
इसी तरह एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘आपको नवाज को 'मैं एक्टर नहीं हूं' फिल्म में जरूर देखना चाहिए। इसमें कलाकारों का अभिनय, कहानी और निर्देशन हर चीज देखने लायक है।’  
विज्ञापन

 



 

फैंस नवाज की एक्टिंग के हुए कायल
नवाजुद्दीन हर फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करते हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता से ज्यादा पर्दे पर खुद के तौर पर नजर आते हैं। इस बात को दर्शक भी महसूस करते हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं एक्टर नहीं हूं फिल्म दिखाती है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने इन वर्षों में इतनी मजबूत जगह कैसे बॉलीवुड में बनाई है।’ 
 

विज्ञापन

'मैं एक्टर नहीं हूं' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी?
'मैं एक्टर नहीं हूं' एक ड्रामा फिल्म है। इसमें मुंबई की एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस मौनी (चित्रांगदा सतरूपा) की कहानी है। वह एक उदास रिटायर्ड बैंकर अदनान (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) से ऑनलाइन कनेक्ट होती है। दोनों की मुलाकात एक ऑनलाइन ऑडिशन के जरिए होती है। दुनिया के दो अलग छोर पर रहे ये दो लोग कैसे एक-दूसरे जुड़ते हैं? इनकी जिंदगी में क्या बदलाव होते हैं? ऐसी कई बातों को फिल्म में दिखाया गया है। यह फिल्म एक कलाकार के संघर्ष काे भी बखूबी दिखाती है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें