फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maidaan Teaser Released: कोच बन 'मैदान' में उतरे अजय देवगन, 'भोला' के साथ है टीजर का खास कनेक्शन

Thu, 30 Mar 2023 01:12 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मैदान - फोटो : social media
सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म मैदान का ऑफिशियल टीजर आखिर आज रिलीज हो गया है। यह टीजर अभिनेता की फिल्म भोला के साथ ही रिलीज हुआ है। अभिनेता की यह फिल्म काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इसकी रिलीज डेट में कई बार बदलाव भी आ चुका है। इस फिल्म में अजय देवगन भारतीय फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन दर्शकों को फुटबॉल का गोल्डन एरा दिखाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
काफी लंबे इंतजार के बाद अब अजय देवगन की यह फिल्म सिनेमाघरों का रुख करेगी। बोनी कपूर के प्रोडक्शन तले बनी मैदान की कहानी देश में आजादी के बाद फुटबॉल गेम के हालात पर आधारित है। मैदान एक अज्ञात नायक की सच्ची कहानी है, जिसने फुटबॉल में इतिहास रचा और रिकॉर्ड कायम किया है। यह फिल्म फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम की कहानी पर आधारित है, इनको फुटबॉल जगत का जनक भी कहा जाता है। 

इसे भी पढ़ें- Bholaa Twitter Review: अजय देवगन की 'भोला' ने जीता दर्शकों का दिल! ट्विटर पर आई रिएक्शन की बाढ़
 
विज्ञापन

3 of 5
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में गजराज राव भी मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा इस फिल्म में बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष और प्रियामणि भी हैं। यह फिल्म अमित रविंद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित, जी स्टूडियो, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेन गुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित है। इस फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। 

4 of 5
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की मैदान का टीजर भोला के साथ रिलीज हुआ है। ऐसे में जो लोग सुबह थिएटर में भोला देखने गए होंगे उन्होंने यह टीजर जरूर देखा होगा। यह एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा तेवर और बधाई हो जैसी क्लासिक हिट फिल्में दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : social media
बता दें कि अजय देवगन ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि वह 30 मार्च को भोला के साथ इसका टीजर रिलीज करेंगे। वैसे अब इस फिल्म के लिए भी ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मैदान 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें