बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान के डेटिंग की खबरें काफी समय से आ रही हैं। दोनों की मुलाकात दुबई में एक इवेंट के दौरान हुई थी जिसके बाद से दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी।
सुनने में आ रहा है कि दोनों फोन पर भी एक-दूसरे से बात करते हैं लेकिन लगता है इनके बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं है। हाल ही में माहिरा खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसके इशारा इन खबरों की तरफ ही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माहिरा इन खबरों से काफी दुखी हैं।
For mostly everything 🤚🏼 A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan) on Jul 26, 2017 at 3:19pm PDT
जहां माहिरा ने इस तस्वीर के जरिये सभी लिंक-अप की खबरों पर विराम लगा दिया है वहीं रणबीर कपूर भी इससे इंकार कर चुके हैं। रणबीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सात सालकी उम्र से रिलेशनशिप में हैं और ये पहली बार है जब वो सिंगल हैं। अब समझदार को इशारा काफी है!