फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिमा चौधरी की वापसी होगी

Sun, 21 Jul 2013 11:47 AM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' से बड़े परदे पर एंट्री करनेवाली महिमा चौधरी एक अरसे से गायब हैं। शादी के बाद उन्होंने गृहस्थी में रमना ज्यादा जरूरी समझा, इसलिए कुछ समय के लिए वे एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गईं।
विज्ञापन


लेकिन अब खबर है कि वे जल्द ही बड़े परदे पर दिखेंगी। महिमा शशि रंजन की एक बायोपिक फिल्म में शीर्ष भूमिका निभा रही हैं। यह फीमेल गैंगस्टर अर्चना शर्मा के जीवन पर आधारित है।

इस फिल्म की आधी शूटिंग हो चुकी है। महिमा काफी उत्साहित हैं कि उनकी बॉलीवुड में दोबारा एंट्री होने जा रही है। उनकी इच्छा है कि वे अभिनय की इस दूसरी पारी सही तरीके से खेल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें